पारडीह चौक से डिमना चौक तक हटा अतिक्रमण

अवैध झोपड़ी व ढांचों को हटाया गया, 6 दुकानदारों से वसूला जुर्माना जमशेदपुर : पारडीह चौक से डिमना चौक के बीच एनएच 33 किनारे से मानगो अक्षेस प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया. शुक्रवार को चलाये गये अभियान में बिग बाजार के आगे से अवैध झोपड़ी अौर अन्य निर्माण जेसीबी की मदद से ताेड़ दिये […]

अवैध झोपड़ी व ढांचों को हटाया गया, 6 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : पारडीह चौक से डिमना चौक के बीच एनएच 33 किनारे से मानगो अक्षेस प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया. शुक्रवार को चलाये गये अभियान में बिग बाजार के आगे से अवैध झोपड़ी अौर अन्य निर्माण जेसीबी की मदद से ताेड़ दिये गये. कड़ी सुरक्षा में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक कुल साढ़े तीन घंटे अभियान चला. इस क्रम में एनएच 33 के दोनों अोर आवंटित दुकान के बाहर अवैध रूप से रखे गये सामान, होर्डिंग, बोर्ड के खिलाफ अक्षेस ने कार्रवाई की. हुंडई शो-रूम से तीन हजार, टाइल्स पैलेस से 1100 रुपये, रेशन सिंह एंड संस से 2100 रुपये समेत कुछ छह दुकानों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. एचएन 33 के समीप सड़क पर अवैध रूप से रखे गये बिल्डिंग मटेरियल को भी प्रशासन ने जब्त कर लिया.
मानगो में एनएच किनारे से अतिक्रमण हटाया गया है. अभियान जारी रहेगा. मेन रोड में आवंटित दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान, बोर्ड, होल्डिंग, छप्पर नहीं लगायें अन्यथा नियमानुसार नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,
विशेष पदाधिकारी, मानगो अक्षेस.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >