जस्टिस डीएन पटेल की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की तबीयत रविवार को खराब हो गयी. उन्हें यहां टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. जस्टिस पटेल रविवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित विधिक सेवा व सशक्तिकरण शिविर में शिरकत कर रहे थे. इसी दौरान […]

जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की तबीयत रविवार को खराब हो गयी. उन्हें यहां टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.

जस्टिस पटेल रविवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित विधिक सेवा व सशक्तिकरण शिविर में शिरकत कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी.

जस्टिस पटेल को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल लो होने की वजह से उनकी परेशानी बढ़ गयी. डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >