हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जारी किया VIDEO, यूं छलका दर्द

Hemant Soren VIDEO: झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के पहले हेमंत सोरेन ने 5 मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया. क्या है वीडियो में.

Hemant Soren VIDEO: हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया. 5 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने देश और झारखंड की जनता को याद दिलाया कि 31 जनवरी 2024 को उन्होंने इसी जगह से लोगों को एक संदेश दिया था.

इस संदेश में उन्होंने कहा था कि विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा. उन्होंने कहा कि वे अपने षड्यंत्र में कामयाब भी हुए. 5 महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया. हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना. सड़कों पर आपने हमें भरपूर सहयोग दिया. अंतत: न्याय के आदेश के अनुरूप और न्याय ने मुझे पाक-साफ करार देते हुए बरी किया.

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आज मैं पुन: आपके सामने हूं. 2019 में आप सब लोगों ने मुझे राज्य को एक दिशा देने के लिए, आपकी सेवा करने का मौका दिया था. लेकिन, षड्यंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि एक आदिवासी नौजवान इतने ऊंचे पद पर रहे. अंतत: 31 जनवरी को इन लोगों ने बेबुनियाद आरोपों पर, झूठे मुकदमे बनाकर मुझे मुख्यमंत्री के पद से हटने के लिए मजबूर कर दिया.

झामुमो नेता ने कहा कि भगवान के घर में अंधेर नहीं रहता है. कहीं न कहीं आज आपलोगों की दुआ और आपका आशीर्वाद मिला. झारखंड एकता का जो परिचय आपने दिया है, उसके लिए हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे. हमने पहले भी कहा है कि हम झारखंड प्रदेश और यहां के आदिवासी, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर की आवाज हैं. लड़कर झारखंड लिया है. गरीबों को कभी किसी ने प्यार से कुछ नहीं दिया, उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ा है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब आपने हमें सेवा करने का मौका दिया, तो हम अनवरत आपके दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश की. लेकिन, इन लोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर हमारे कदमों को कुछ देर के लिए रोक दिया. हम फिर आपके बीच आ रहे हैं. आपका हक-अधिकार आप तक पहुंचाने का मेरा प्रयास रहेगा. मेरा हर एक निर्णय यहां के मूलवासी-आदिवासियों, दबे-कुचले, शोषित-पिछड़े वर्गों के लिए काम करूंगा.

अब मैं शपथ लेने जा रहा हूं. शपथ ग्रहण के बाद हमलोग जो रुकी हुई गाड़ी थी, उसको और गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. गांव-गांव तक हम सबलोग पहुंचेंगे. सरकार के विकास कार्यों को रफ्तार दिया जाएगा. अंत में उन्होंने कहा कि झारखंड रुकेगा नहीं, झारखंड झुकेगा नहीं.

Also Read

हेमंत सोरेन को राज्यपाल ने झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया, झामुमो नेता ने कहा- सत्यमेव जयते

हेमंत सोरेन के शपथ लेने से पहले चंपाई सोरेन 1500 प्लस टू शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >