असम बाढ़ पीड़ितों के लिए हेमंत सोरेन ने दिए 3 करोड़ रुपये, बोले- संकट में साथ खड़ा है झारखंड

झारखंड सरकार ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

सुनील चौधरी की रिपोर्ट 

Jharkhand Stands With Assam: असम में आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड सरकार ने तीन करोड़ रुपये की सहायता दी है. यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि असम इस समय भयावह बाढ़ के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है. आपदा में जान-माल की काफी क्षति हुई है और हजारों परिवार बेघर हो गये हैं. संकट की इस घड़ी में असम के लोगों की सहायता करना हम सभी का मानवीय और नैतिक कर्तव्य है.

असम में पीड़ितों के साथ खड़ा झारखंड

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार और राज्य के सभी नागरिक असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं. राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग की भावना से झारखंड सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में तीन करोड़ रुपये का योगदान दे रही है.

राज्य के लोगों से सहयोग की अपील

हेमंत सोरेन ने राज्य के सक्षम और सबल लोगों से भी अपील की है कि वे असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में यथासंभव सहायता करें.

ये भी पढ़ें: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

">

असम के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना

मुख्यमंत्री ने आपदा के बीच असम के लोगों द्वारा दिखाये जा रहे धैर्य और साहस की सराहना की. उन्होंने कहा कि इतनी भयावह परिस्थिति में भी लोग संयम रखते हुए एक-दूसरे की सहायता कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से असम की जनता के जल्द इस प्राकृतिक आपदा से उबरने और सामान्य जनजीवन बहाल होने की प्रार्थना की. हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि झारखंड के स्तर से किसी अन्य प्रकार की सहायता अथवा सेवा की आवश्यकता महसूस होती है, तो राज्य सरकार असम की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी. उन्होंने झारखंड की जनता की ओर से असम के सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: बिना एफआईआर ट्रक जब्त करने पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल छोड़ने और 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश

असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार

इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया है.

">



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >