हेमंत सोरेन को राज्यपाल ने झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया, झामुमो नेता ने कहा- सत्यमेव जयते

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. साथ ही सरकार बनाने का न्योता भी दिया. इसके बाद हेमंत ने ट्वीट किया.

Hemant Soren News: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार (4 जुलाई) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को प्रदेश का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया. इसके साथ ही उन्हें सरकार बनाने का न्योता भी दिया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट करके कहा- सत्यमेव जयते.

लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई : हेमंत सोरेन

राज्यपाल से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया- महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद. विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है. सत्यमेव जयते. राजभवन के बुलावे पर हेमंत सोरेन 12 बजे के बाद अपनी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता, भाकपा माले के नेता विनोद सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के साथ राजभवन पहुंचे.

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया. इसके पहले बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें हेमंत सोरेन को नया नेता चुना गया और तय हुआ कि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.

चंपाई ने दिया इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

इसी बैठक में तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके बाद ही चंपाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन शाम को सात बजे के बाद राजभवन पहुंचे. चंपाई सोरेन ने महामहिम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दाव पेश किया. राजभवन ने बृहस्पतिवार को 12 बजे गठबंधन के नेता को राजभवन बुलाया.

7 जुलाई को सुबह में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे. यहां राज्यपाल ने उनको मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया. साथ ही सरकार बनाने का न्योता भी दिया. राजभवन से सरकार गठन का न्योता मिलने के बाद हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता वहां से लौटे. इसके बाद झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को सुबह में शपथ लेंगे.

Also Read

Breaking News: हेमंत सोरेन 7 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चंपाई सोरेन ने कल दिया था इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >