जिला परिषद उपाध्यक्ष ने छात्रों को साइकिल बांटी

बरही के विजैया स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने छात्रों को साइकिल वितरित की, जिससे छात्रों में खुशी है।

बरही. जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव व बरही प्रखंड उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा ने गुरुवार को पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, विजैया की छात्रों को साइकिल का वितरण किया. साइकिल पाकर विद्यालय के दूर-उराज के गांवों से आने वालों छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी गयी. साइकिल राज्य सरकार के कल्याण विभाग ने उपलब्ध करायी थी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो फारूक आलम, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आर्य, वेद प्रकाश, कुलदीप राणा, रवींद्र किशोर वर्मा, तपेश्वर राम, रोशन कुमार प्रसाद, बसंत नारायण, सुनीता किरण, अभय कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >