घरेलू विवाद में युवक ने जहर खाया, मौत

झारखंड के बरकट्ठा में घरेलू कलह से परेशान होकर 24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


बरकट्ठा, हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बंडासिंगा रविदास टोला में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना शनिवार रात की है. जानकारी के अनुसार हीरालाल रविदास (24 वर्ष, पिता नांदो रविदास) की जहर खाने से स्थिति गंभीर हो गयी. काफी देर बाद उसने घरवालों को बताया कि उसने जहर खा लिया है. घरवाले उसे जबतक इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने घरेलू कलह के कारण जहर खाया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >