हजारीबाग में पिस्तौल लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार निकला नकली

झारखंड के इचाक में पड़ोसी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी नशे में था, जांच जारी है।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में एक सिरफिरे युवक द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर पिस्तौल का भय दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना एक अगस्त की रात की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित अजीत कुमार (पिता विनोद प्रसाद कसेरा), ग्राम करियातपुर निवासी, ने इचाक थाना में आवेदन दिया।

साथ ही आरोपी युवक रौशन के हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो और फोटो भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिए गए हैं। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इचाक पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक रौशन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विजय और अजीत के बीच तकरार चली आ रही थी। इसी के प्रतिशोध में रौशन कुमार नकली हथियार का भय दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था, जिसे हथियार के साथ दबोच लिया गया है। जांच में पाया गया कि धमकाने में प्रयोग किया गया हथियार नकली है। मामले को लेकर रौशन एवं उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि युवक रौशन कुमार घटना को अंजाम देने के वक्त नशे में धुत था।

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एक अगस्त की रात 10 बजे रौशन कुमार (पिता विजय प्रसाद कसेरा), ग्राम करियातपुर निवासी, पिस्टल जैसा हथियार लेकर मेरे घर आया और अश्लील गाली-गलौज देते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक द्वारा लगातार धमकी एवं गाली-गलौज दिए जाने से भयभीत होकर मैं परिवार सहित घर में छिपकर किसी तरह जान बचाया। इस दौरान उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति कुछ दूरी पर खड़ा था, जिसकी पहचान नहीं कर सका।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >