कार की चपेट में आने से युवक की मौत

नेशनल पार्क घाटी में हादसा

इचाक. रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क घाटी में रविवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के असिया गांव निवासी राहुल कुमार (29 वर्ष, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता) के रूप में हुई है. घटना शाम करीब सवा छह बजे की है. ग्रामीणों के अनुसार राहुल कुमार बाइक से इचाक मोड़ बाजार से सब्जी खरीदकर अपने होटल कड़वा (रोमी बंगला) जा रहा था. इसी दौरान एक कार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया. सिर में गंभीर चोट लगने से राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत की खबर से पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल, चार गंभीर

बरकट्ठा. रविवार को इचाक से सूर्यकुंड धाम जा रहा टेंपो ग्राम बंडासिंघा-खैरा मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हाे गया. इससे इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ग्राम इचाक निवासी कुश कुमार (30 वर्ष), उनकी पत्नी दीपा कुमारी (26 वर्ष), पुत्र अक्षत कुमार (एक वर्ष), मून कुमारी (24 वर्ष), आरती देवी (50 वर्ष), उनकी पुत्री श्रुति कुमारी (24 वर्ष) तथा लक्ष्मण महतो (41 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. गंभीर रूप से घायल आरती देवी, कुश कुमार, दीपा कुमारी एवं लक्ष्मण महतो को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >