चुरचू, हजारीबाग : प्रोचेस्टा संस्था की ओर से गुरुवार को चुरचू प्रखंड के लोठे गांव में पोषण वाटिका को लेकर महिलाओं के बीच कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें महिलाओं को जैविक तरीके से साग-सब्जियों की खेती करने की जानकारी दी गयी.
संस्था के सचिव सहदेव गांगुली ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक वस्तुओं के दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने सब्जियों की खेती में जैविक खाद के उपयोग पर भी जोर दिया. सुखदेव सोरेन ने सब्जियों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों से बचाव के तरीके बताए.
मौके पर आंगो पंचायत की मुखिया सीतामुनी देवी ने महिलाओं को अपने घरों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए जागरूक किया. संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया गया. कार्यशाला में कई महिलाएं मौजूद थीं.
