आठ सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना पर बैठी रहीं महिलाएं

माइंस प्रबंधन द्वारा धरना पर बैठी महिलाओं के परिजनों का ऑन लाइन अटेंडेंस से नाम हटा दिया गया.

केरेडारी. केरेडारी कोल माइंस में कोयला खनन का कार्य कर रही एमडीओ कंपनी बीजीआर के कांटाघर के समीप आठ सूत्री मांगों को लेकर महिला मोर्चा बेंगवरी की महिलाएं दूसरे दिन भी धरना पर बैठी रहीं. इस दौरान बीजीआर माइनिंग के जीएम श्री निवास राव एवं कोयला ढुलाई कार्य कर रही ओएसएल कंपनी के प्रतिनिधि परवेज समेत अन्य ने महिलाओं से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही. मोर्चा के अध्यक्ष काजल कुमार एवं सुनीता देवी, फूलमती कुमारी, रेणु देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि दूसरे दिन बीतने को है, पर अभी तक कोई सार्थक वार्ता नहीं हो पायी है. माइंस प्रबंधन द्वारा धरना पर बैठी महिलाओं के परिजनों का ऑन लाइन अटेंडेंस से नाम हटा दिया गया. हटाये गये सभी मजदूर कोयला खनन कार्य कर रही माइनिंग कंपनी बीजीआर में कार्यरत हैं. मौके पर बबीता देवी, काजल देवी, गीता देवी, मालती देवी, उमा देवी, बसंती देवी समेत काफी संख्या में प्रभावित महिला व पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >