केरेडारी. थाना क्षेत्र के केरेडारी गांव में 11 सितंबर को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुनीता देवी(32 वर्ष, पति स्व बैजनाथ साव) के रूप में हुई. केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया गया कि मृतका के पति का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था. वह मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण -पोषण कर रही थी.
बीती रात लगभग तीन बजे उसका शव उसके घर की गली में छत पर लगे एक हुक से लटका पाया गया. महिला का पैर जमीन पर मुड़ा हुआ था. इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. मृतका की बेटी ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें उसने प्रेम साव पर हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
