हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महाने नदी के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद कटकमसांडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
महिला की पहचान कराने में जुटी पुलिस
समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो पायी है.
घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस शव की पहचान कराने के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: पतरातू रेलवे फाटक बना जाम का अड्डा, 45 मिनट बंद रहने से परेशान लोग
