प्रभु श्री श्याम का पवित्र शीश एवं ज्योत का स्वागत

भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के साथ प्रभु श्री श्याम की आरती उतारी.

हजारीबाग. झारखंड के रामगढ़ में नवनिर्मित प्रभु श्री श्याम मंदिर के लिए राजस्थान के खाटू धाम से प्रभु श्री श्याम का पवित्र शीश एवं ज्योत लाया गया. मंगलवार को प्रभु श्री श्याम का शीश एवं ज्योत हजारीबाग की पवित्र धरती पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्याम प्रेमियों ने भक्तिभाव से स्वागत किया. शहर के श्याम भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के साथ प्रभु श्री श्याम की आरती उतारी. जय श्री श्याम के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. भजन की मधुर ध्वनि ने श्रद्धालुओं के हृदय को प्रभु श्री श्याम की भक्ति से भर दिया. भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रभु श्री श्याम के पवित्र शीश एवं ज्योत का दर्शन किया. उनके चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की. इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रभु श्री श्याम का मंदिर झारखंड के रामगढ़ में निर्माणाधीन है. खाटू धाम से आये प्रभु श्री श्याम का शीश एवं ज्योत न केवल इस मंदिर के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का साकार रूप भी है. प्रभु श्री श्याम के प्रति भक्तों की निष्ठा और प्रेम अद्वितीय है. इस अवसर पर रामगढ़ के श्याम प्रेमियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया. मौके पर श्याम प्रेमियों ने कहा कि प्रभु श्री श्याम के पवित्र शीश और ज्योत के दर्शन करना हमारे जीवन का सौभाग्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >