सात तक नहीं हुई पहल, तो आठ को माइंस बंद कराने की चेतावनी

भू-रैयत संघर्ष समिति पगार केरेडारी के तत्वावधान में पगार रकसाही टोला में बैठक

केरेडारी. भू-रैयत संघर्ष समिति पगार केरेडारी के तत्वावधान में पगार रकसाही टोला में गुरुवार को बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुदनी देवी ने की. कहा गया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व मेंं एनटीपीसी के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई पहल नहीं की है. सात मार्च तक कोई पहल नहीं की गयी, तो आठ मार्च को समिति के लोग कोल माइंस को बंद कराने को बाध्य हो जायेंगे. सात सूत्री मांग पत्र पुनः राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एसडीओ, एनटीपीसी चट्टी बारियातु, थाना प्रभारी केरेडारी को सौंपा गया. बैठक में समिति के संस्थापक सोमेश राणा, किशोर कुमार साव, संदीप वर्मा, रामकुमार साहू, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, धनपत साव, पवित्री कुमारी, रेजिना एक्का, सत्येंद्र पांडेय समेत कई लाेग उपस्थित थे.

सार्वजनिक नाला में अतिक्रमण, मुक्त कराने की मांग

हजारीबाग. एनएच-33 निर्मल महतो पार्क मनोकामना मार्बल के पीछे बहने वाले सार्वजनिक नाला में अतिक्रमण किया जा रहा है. अतिक्रमण होने से बरसात के दिनों में दर्जनों घरों में पानी भर जायेगा. पानी का बहाव पूरी तरह से रूक जायेगा. यह नाला गैरमजरूआ खास में है. मुहल्ले के लोगों ने इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग जिला प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >