विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस कल, जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ होंगे मुख्य अतिथि

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अपने 35वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 17 सितंबर को कर रहा है। इस अवसर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ मुख्य अतिथि होंगे।

हजारीबागः विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का 35वां स्थापना दिवस समारोह 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है. स्थापना दिवस समारोह में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो. संजीव कुमार शर्मा, (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार) शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- SIR में पैसे मांगने के आरोप से चयनमुक्त हुई सेविका, कोर्ट के आदेश के बाद फिर मिलेगी जिम्मेदारी

उच्च शिक्षा और शोध की यात्रा का मनाया जाएगा उत्सव

स्थापना दिवस समारोह के दौरान विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 35 वर्षों की उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज सेवा की यात्रा को याद किया जाएगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा. समारोह का आयोजन 17 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में किया जाएगा.

पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा होंगे विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियां की जा रही हैं. कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होकर विश्वविद्यालय की 35 वर्षों की विरासत और उपलब्धियों के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- रिश्तेदार के घर जाने निकली बुजुर्ग महिला, रास्ते में बाइक सवारों ने उठाया, दुष्कर्म का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

हजारीबाग के आरिफ पिछले 26 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार एवं जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. हजारीबाग में खासकर शिक्षा विभाग मतलब सरकारी स्कूल के कक्षा एक से 12वीं तक की विभिन्न विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसके अलावा कमिश्नरी ऑफिस, इंजीनियरिंग विभाग, पशुपालन विभाग, बंदोबस्त कार्यालय, आरटीओ, डीटीओ दोनों कार्यालय और जिला निबंधन कार्यालय से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस करते आ रहे हैं.

सामाजिक और राजनीति सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रूचि रही है. पत्रकारिता करने के दौरान कई राजनीतिक व्यक्तित्व, कवि, रचनाकार व लेखक से मिलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं. झारखंड अलग होने से पहले प्रभात खबर में पत्रकारिता की शुरुआत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से की थी. तब पत्रकारिता में कई चुनौतियां थीं. इनका लगातार सामना करते हुए आज एक सफल पत्रकारिता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >