ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ महिला को पकड़ा

पुलिस कर रही है मामले की जांच

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के ढोठवा पंचायत अंतर्गत अमझर गांव में मंगलवार को बच्चा चोर की अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला को पकड़ लिया. महिला बंगला भाषा में बात कर रही थी. हाव-भाव और पहनावा देखने से वह विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी. ग्रामीणों ने मामले से मुखिया जय प्रकाश केसरी को अवगत कराया. इसके बाद थाना प्रभारी शिवम गुप्ता को जानकारी दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि महिला गांव में इधर-उधर घूम रही थी, जिससे संदेह के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के संबंध में जानकारी ली जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें. तुरंत पुलिस को सूचना दें.

पुंदौल गांव में साप्ताहिक बाजार का शुरू

बड़कागांव. चंदौल पंचायत के पुंदौल गांव बड़कीबागी में सर्वजातीय कमेटी के प्रयास से मंगलवार साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव नौशाद आलम एवं कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. बाजार शुभारंभ के बाद 27 किसानों ने अपनी साग-सब्जियां बाजार में लायी और बेची. सभी किसानों का कमेटी की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया. बाजार में बिरहोर बालक भी प्लास्टिक की डोरी बेचने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >