कुलपति बने आइयूसी-टीइ के प्रबंधन समिति के सदस्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ने किया है मनोनयन

हज़ारीबाग. विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन के गवर्निंग बॉडी के सदस्य मनोनीत किये गये हैं. इनका मनोनयन टीचर एजुकेशन पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ के रूप में किया गया है. मनोनयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष द्वारा किया गया है. यह मनोनयन दो मार्च 2026 से तीन वर्षों के लिए किया गया है. ज्ञात हो कि विवि अनुदान आयोग ने बनारस हिंदू विवि, वाराणसी में इंटर यूनिवर्सिटी काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की स्थापना की है. इसका उद्देश्य इस संस्थान द्वारा नये ज्ञान का सृजन करते हुए शिक्षक-शिक्षण को और सशक्त व समृद्ध बनाना है. विभावि के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कुलपति को शुभकामनाएं दी है.

नव भारत जागृति केंद्र को जुनून अवार्ड 2025

हजारीबाग. जलवायु लचीलापन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए नव भारत जागृति केंद्र (एनबीजेके) को प्रतिष्ठित जुनून अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान रिडिफाइनिंग रेजिलिएंस–क्लाइमेट एक्शन फॉर लास्टिंग चेंज’ थीम के तहत सर्कुलैरिटी श्रेणी में प्रदान किया गया. 22 फरवरी को यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के कलिना कैंपस, सांताक्रूज (पूर्व) स्थित ग्रीन टेक्नोलॉजी बिल्डिंग में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में एनबीजेके के सचिव सतीश गिरिजा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. यह सम्मान अंशु गुप्ता एवं सह संस्थापिका मीनाक्षी गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया. अवार्ड के अंतर्गत एनबीजेके को 2,257 अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन राशि भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >