विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग को दान में मिले 26 पुस्तक

दिवंगत छात्र की बहन ममता प्रमाणिक ने सभी पुस्तकों को विभाग को दान दिया.

हज़ारीबाग. विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग के सत्र 2021-23 के छात्र मनोरंजन की असामयिक मृत्यु के उपरांत परिवार के सदस्यों ने सोमवार को उनकी संग्रहित 26 पुस्तकों को एमएड में दान किया. ज्ञात हो की दिवंगत विद्यार्थी की यही अंतिम इच्छा थी. शिक्षा शास्त्र विभाग के पुस्तकालय में आयोजित एक सादे समारोह में दिवंगत छात्र की बहन ममता प्रमाणिक ने सभी पुस्तकों को विभाग को दान दिया. मौके पर विभागीय शिक्षकों ने मनोरंजन को एक शालीन एवं प्रतिभाशाली छात्र के रूप में याद किया. इस दौरान पूर्ववर्ती छात्र संघ के उपाध्यक्ष, सचिव, शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ विनीता बांकिरा, शालिनी अवधिया, डॉ कुमारी भारती, पुस्तकालय इंचार्ज रेखा पुष्पा लकड़ा एवं एमएड के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.

शिष्य के जीवन में गुरु की भूमिका अहम: शैलेंद्र सिन्हा

हज़ारीबाग. विभावि भूगोल विभाग में उत्प्रेरण व्याख्यान का आयोजन सोमवार को हुआ. मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिन्हा (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग) थे. उन्होंने शिष्य के जीवन में गुरु की भूमिका, विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन, विद्यार्थी की संगति व उनके जीवन पर वातावरण की भूमिका पर प्रकाश डाला. कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने विद्यार्थीयों को संयमित होकर लगातार मेहनत करने का सुझाव दिया. डॉ ओमप्रकाश महतो व डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने संबोधित किया. कार्यक्रम में स्नातकोत्तर सेमेस्टर एक एवं सेमेस्टर तीन के विद्यार्थी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी परीक्षित कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >