बरही चौक से हटेगा सब्जी बाजार

डीसी ने बरही चौक की ट्रैफिक, अतिक्रमण व गंदगी की समस्या का लिया जायजा

बरही. उपयुक्त हेमंत सती शनिवार को बरही चौक पर ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, गंदगी व सड़क पर सब्जी बाजार की समस्या का जायजा लेने पहुंचे. उनके साथ जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती भी थे. उपायुक्त ने चौक बाजार, हजारीबाग सर्विस लेन व एनएच कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया. बरही अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू, बीडीओ जयपाल महतो व अंचलाधिकारी से स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मीडिया में बरही चौक ट्रैफिक जाम व दुर्घटना की खबरें पढ़ने को मिलती रही हैं. इन समस्याओं के निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. चौक पर ट्रैफिक जाम के कारण सड़क पर लगने वाले ठेला व सब्जी बाजार हैं. इन्हें एनएच कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर स्थानांतरित किया जायेगा. इस जगह मार्केट बिल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा व इसमें फुटपाथ दुकानदारों को दुकान आवंटित किया जायेगा. बरही में नगरपालिका नहीं है, इसलिए बरही चौक को स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी हजारीबाग जिला परिषद को दी जायेगी. चौक पर गंदगी न हो इसका ख्याल यहां के दुकानदारों को भी रखना चाहिए. उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल सहित अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की कार्ययोजना बनाने की बात कही. डीसी ने गौरियाकरमा भारतीय राष्ट्रीय क़ृषि संस्थान, गौरियाकरमा पशुपालन प्रक्षेत्र का भी जायजा लिया. प्रक्षेत्र के अधिकारी ने रेड सिंधी गाय के लिए शेड की व्यवस्था करने की मांग उपयुक्त के सामने रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >