विभावि में स्नातक प्रथम समेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

विभावि में स्नातक प्रथम समेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रहे अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी 30 जून की शाम छह बजे तक चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम मेरिट सूची चार जुलाई को प्रकाशित की जायेगी. चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑफलाइन सत्यापन संबंधित कॉलेजों में चार से 11 जुलाई तक होगा. वहीं ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया चार से 13 जुलाई तक चलेगी. नामांकन के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है. मेरिट सूची 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं राज्य सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >