बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

चौपारण : प्रखंड के चतरा रोड स्थित बेढ़नाबारा के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. घायल मुकेश कुमार भुइयां (23) एवं प्रमोद भुइयां (25) इटखोरी से चौपारण जा रहे थे. इसी बीच बेढनाबारा के पास अज्ञात वाहन के चकमा खाने से दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया. डॉ पंकज कुमार एवं डॉ रविकांत पांडेय ने प्राथमिक इलाज किया. डॉक्टर ने बताया कि मुकेश कुमार का बायां हाथ के नस में चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >