बरकट्ठा (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शनिवार को हुई दुर्घटना में बेडोकला निवासी आदित्य कुमार घायल हो गए. वहीं, दूसरी घटना में शीलाडीह निवासी अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हुए.
दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ठा लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अनुज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.
ये भी पढ़ें- शहर की बदहाल सड़कों पर खतियानरी परिवार ने जताया रोष
