Hazaribagh News: एक झटके में बदल गयी जिंदगी, बरकट्ठा में दो सड़क हादसों में 2 लोग घायल

बरकट्ठा में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घटनाएं शुक्रवार और शनिवार को हुईं. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

पहली घटना में बेडोकला गांव निवासी आदित्य कुमार (18), पिता राजकुमार ठाकुर घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया.

वहीं, दूसरी घटना में शिलाडीह गांव निवासी अनुज कुमार (32), पिता विजयनाथ साहदेव घायल हो गये. उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

दोनों सड़क हादसों में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सीटी बजी और मैदान में दौड़ पड़े बच्चे, राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों ने 100 मीटर से साइकिल रेस तक दिखाया दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >