पेनाल्टी शूटआउट में टुडू एफसी ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बरकट्ठा के चामुदोहर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में टुडू एफसी ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चामुदोहर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब टुडू एफसी की टीम ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच उल्टांडी की टीम और टुडू एफसी के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों का मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में टुडू एफसी की टीम ने जीत दर्ज की.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के बीच ट्रॉफी एवं पुरस्कार का वितरण किया. साथ ही, समीम अंसारी ने प्रतियोगिता आयोजित कराने वाली कमेटी को अपनी ओर से फुटबॉल भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान पर रही मुरकी और मेरमगड्डा की टीमों को कमेटी के सदस्य पंकज हेंब्रम एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया.

इस अवसर पर मुकेश टुडू, रामकिसुन टुडू, महेंद्र मुर्मू, जितेंद्र सोरेन, कलीम अंसारी, सिकंदर अंसारी, चंदन किस्कू, विनोद हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >