ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक केबिन में फंसा

प्राथमिक इलाज के बाद चालक हजारीबाग रेफर

चौपारण. लोहाबर स्थान स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को ट्रक दुर्घटना में चालक घायल हो गया. दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे चालक केबिन में ही फंस गया. ट्रक कोलकाता से औरंगाबाद (बिहार) जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टकरा गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहत कार्य में जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक कल्पनाथ यादव उर्फ कालीनाथ यादव (52 वर्ष, आजमगढ़, यूपी) को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

टेंपो व बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

बरकट्ठा. ग्राम कोषमा मलेशिया मोड़ के समीप दो वाहनों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह की है. मलेशिया मोड़ के समीप वाटर सप्लाई करने वाले टेंपो को बरही की ओर से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार ग्राम बगोदर निवासी राजा साह (20 वर्ष), दानिश साह (18 वर्ष, दोनों पिता सरवर साह) तथा सकलैन साह (19 वर्ष, पिता एकतार साह) घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने राजा साह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >