चलती कार पर पेड़ की डाली गिरी, बाल-बाल बचा चालक

कार जेएच 10 सीजेड 6451 से हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही थी.

हजारीबाग. एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर सड़क के किनारे सूखे पेड़ जानलेवा साबित हो रहे हैं. मंगलवार को चलती कार पर सूखे पेड़ की डाली गिरी. डाली का एक टुकड़ा शीशे से अंदर स्टीयरिंग के पास डेसबोर्ड को चिरता हुआ चालक की सीट में घुस गया. लेकिन चालक नवीण सोनी बाल-बाल बच गया. चालक बगोदर धरगुली गांव का निवासी है. वह कार जेएच 10 सीजेड 6451 से हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही थी. इसी बीच रोल पहाड़ी के पास सड़क के किनारे एक पेड़ की डाली कार पर गिर गयी. बताया गया कि बरसात के दिनों में उसी स्थल पर पेड़ गिरने से स्कूटी सवार दब गया था, जिसमें स्कूटी चालक की मौत हो गयी थी. इस तरह सड़क के किनारे सूखे पेड़ को नहीं हटाये जाने से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है.

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हजारीबाग. मोबाइल चोरी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी बबलू कुमार पासवान (पिता राम कुमार पासवान) के रूप में की गयी, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. बताया गया कि फेमस मेडिकल हॉल में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी सीमा सिंह के मोबाइल की चोरी हुई थी. मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से आधार पर आरोपी की पहचान की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि चार माह पूर्व मोबाइल चोरी की घटना हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >