जनगणना 2027 को लेकर जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में आयोजित किया जा रहा है.

हजारीबाग. भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीओ, बरही एसडीओ, सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आइएएस, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा जनगणना निदेशालय, झारखंड के संयुक्त निदेशक सह मास्टर प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से किया.

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर केंद्र और राज्य सरकारें विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती हैं. प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा डाटा संकलन की विधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है.

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनगणना के विभिन्न चरणों, कार्यप्रणाली, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डाटा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जनगणना कार्य पारदर्शी, सटीक और प्रभावी तरीके से संपन्न होगा. यह पहल जनगणना को डिजिटल और डेटा-आधारित प्रक्रिया में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >