दनुआ घाटी में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

ट्रेलर हथिया बाबा के पास ढलान में उतर रहा था. इसी बीच चालक ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर पलट गया.

चौपारण. जमशेदपुर से लोहा का रिंग लोड कर आगरा जा रहा ट्रेलर चाैपारण की दनुआ घाटी में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. घटना में चालक 46 वर्षीय भीम सिंह (पिता अभय सिंह) घायल हो गया. उसे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. भीम भीलवाड़ा यूपी का रहने वाला है. ट्रेलर हथिया बाबा के पास ढलान में उतर रहा था. इसी बीच चालक ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर पलट गया. ट्रेलर पलटने के बाद चालक केबिन में ही फंस गया. उसे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >