जिला मारवाड़ी सम्मेलन में एकता पर बल

बसंतोत्सव सह शपथ ग्रहण समारोह

हजारीबाग. जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से बसंतोत्सव सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सनराइज इन में हुआ. कार्यक्रम में सम्मेलन के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. समारोह की गरिमा वर्तमान कार्यकारिणी की उपस्थिति से और बढ़ी. वर्तमान अध्यक्ष सुमेर सेठी, उपाध्यक्ष पवन खंडेलवाल, सचिव विजय शर्मा, सहसचिव कपिल जैन, मीडिया प्रभारी विजय जैन ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी. समाज की एकता पर बल दिया. सुमेर सेठी ने दो सत्र के कार्यकाल के बारे में बताया. इस अवसर पर सत्र 2026-28 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. समाज की संस्कृति, भाषा और संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया. उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के बीच में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. हजारीबाग में अपने-अपने क्षेत्र में जितने लोगों ने नाम रोशन किया है, उन सभी को पुरस्कार दिया गया. सामूहिक भोजन, मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गयीं. इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >