दो विद्यालयों के छात्रों के बीच बांटी खेल सामग्री

सांसद की अनुशंसा पर एनटीपीसी के अधिकारियों ने उपलब्ध कराया खेल किट

पदमा. सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर एनटीपीसी के अधिकारियों ने पदमा प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों के छात्रों को खेल सामग्री उपलब्ध करायी. सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता और मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता ने आरएन प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंपाडीह के छात्रों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया. सामग्री में क्रिकेट सेट, फुटबॉल सेट, वॉलीबॉल सेट और बैडमिंटन सेट शामिल है. खेल सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं ने एनटीपीसी के अधिकारियों और सांसद मनीष जायसवाल को धन्यवाद दिया. मौके पर अजय मेहता ने कहा कि सांसद सामाजिक स्तर पर हर क्षेत्र में तत्परता के साथ लोगों की मदद कर रहे हैं. पदमा प्रखंड में इस वर्ष गरीब परिवार की 60 बच्चियों को लहंगा उपलब्ध कराया जा चुका है. नमो फुटबॉल के माध्यम से कई ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी काफी महत्व है. ऐसे में खेल सामग्री उपलब्ध कराना सांसद की उच्च स्तरीय सोच को दर्शाता है. मौके पर नारायण यादव, सहदेव मेहता, संजय मेहता, विद्यालय के प्रभारी अजय कुमार, सुमिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >