हुरुहुरू पतरातू मुहल्ला में युवक ने की खुदकुशी

किराये के मकान में अकेले रहता था

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के हुरहुरू पतरातू मुहल्ला में किराये के मकान में रहनेवाले सोनू हांसदा (30 वर्ष) ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है. इसके आधार पर यूडी का मामला दर्ज किया जायेगा. मृतक के तीन बच्चे हैं. तीनों अपनी मां के साथ रहते हैं. मृतक किराये के मकान में अकेले रहता था. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

कस्तूरबा विद्यालय कोदवे में विदाई समारोह

केरेडारी. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोदवे में विदाई समारोह का आयोजन हुआ. इसमें बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को विदाई दी गयी. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए एक बेहतर नागरिक बन देश के विकास में योगदान देने की बात कही. उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि देश की छात्राएं शिक्षा के बल पर चांद पर पहुंच रही हैं. इसलिए कठिन परिश्रम कर आप भी आगे बढ़ें. समारोह में वार्डन सुदीपा कुमारी, शिक्षक राजेश कुमार समेत विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व बच्चियां उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >