शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा, गया जेल

प्रेमिका ने थाना में आवेदन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

चलकुशा. शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर चलकुशा पुलिस के हवाले कर दिया. प्रेमिका ने थाना में आवेदन देकर प्रेमी अपील ठाकुर (पिता गोवर्धन ठाकुर), ग्राम कुसमरजा टोला, थाना बगोदर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. उसने आवेदन में कहा कि नौ माह पूर्व अपील ठाकुर से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी. तब से वह शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता आ रहा है. मंगलवार की दोपहर वह अपने एक साथी के साथ शादी करने ले जा रहा था, लेकिन जंगल में रोककर जबरदस्ती करने लगा. जब शादी के बारे में पूछा, तो अपील ठाकुर और उसका दोस्त मारपीट करने लगे. किसी तरह वहां से भागी और शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे व अपील ठाकुर को पकड़ लिया. थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

नहर मार्ग पर भ्रूण मिलने से सनसनी

विष्णुगढ़. बनासो और नवादा नहर मार्ग पर रास्ते के किनारे एक भ्रूण फेंका हुआ पाया गया. यह खबर आसपास के गांवों में फैल गयी. मौके पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गयी. महिलाओं ने समाज की गिरती मानसिकता पर रोष जताया. कहा कि एक ओर जहां बेटियों को बचाने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटना समाज के माथे पर कलंक है. महिलाओं ने आपस में विचार कर भ्रूण को मिट्टी दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >