चौपारण. भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बुधवार को आंबेडकर विचारधारा मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन आयकर आयुक्त निशा उरांव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, भाजपा नेत्री गीता हाजरा, जिप सदस्य राकेश रंजन, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सचिव प्रो बिराज रविदास एवं मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबासाहेब संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का काम किया. जिसे और आगे तक ले जाने की जिम्मेवारी हम सबों की है. शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय ही बाबा साहेब का मूल संदेश है. विधायक मनोज यादव ने कहा कि बाबासाहेब के बताये मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है. निशा उरांव ने कहा कि बाबासाहेब ने आजादी के बाद भारत को एक ऐसा समावेशी संविधान दिया, जिसमें हरेक वर्ग का आवश्यकतानुसार अधिकार निहित है. बाबासाहेब ने महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिया.
संविधान के जरिये बाबासाहेब ने सभी वर्गों को दिलाये समान अधिकार : सांसद
भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आंबेडकर विचारधारा मंच कार्यक्रम
