केसरवानी वैश्य समाज के हितों पर ध्यान दे सरकार : भगवान केसरी

32वें वार्षिक मिलन समारोह में सामाजिक एकता पर बल

बरही. केसरवानी वैश्य समाज का 32वां वार्षिक मिलन समारोह सोमवार को बरही केसरवानी धर्मशाला मैदान में हुआ. महर्षि कश्यप मुनि की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सम्मेलन में आये अतिथियों ने सामाजिक एकता, शिक्षा व राजनीतिक भागीदारी आदि पर विमर्श किया. राष्ट्रीय संगठन मंत्री भगवान केसरी ने हुए कहा कि केसरवानी समाज मेहनतकश समाज है, जो छोटे-बड़े व्यवसायिक गतिविधियों से राष्ट्र की सेवा करता है. सरकार को टैक्स देता है, पर सरकारें हमारी उपेक्षा करती हैं. यह स्वीकार नहीं है. सरकार हमारे हितों पर ध्यान दे.

समाज को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी

प्रदेश मंत्री कपिल प्रसाद केसरी ने कहा कि सत्ता में केसरवानी समाज की भागीदारी व हिस्सेदारी सुनिश्चित करानी होगी. संस्थापक अध्यक्ष जगदीश केसरी, दशरथ केसरी, परमेश्वर केसरी, महेंद्र केसरी, मनोज केसरी, राजेश केसरी, मनोज केसरी ने भी विचार रखे. महामंत्री उदय केसरी ने गत एक वर्ष की सामाजिक उपलब्धियों का उल्लेख किया. कोषाध्यक्ष अशोक केसरी ने एक वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बताया कि केसरवानी आश्रम समिति के अध्यक्ष बलराम केसरी, महामंत्री महेंद्र केसरी व कोषाध्यक्ष काशी केसरी ने धर्मशाला का निर्माण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद केसरी ने की. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बच्चों ने गीत-संगीत, नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >