पांच वर्ष के अंतराल में तीन बड़े अधिकारियों बनाया निशाना

बड़कागांव एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मियों को निशाना बना रहे हैं

हत्याकांड ओके: बड़कागांव एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मियों को निशाना बना रहे हैं अपराधी

हजारीबाग. बड़कागांव एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मी हमेशा अपराधियों का निशाना बन रहे हैं. पांच वर्षों के अंतराल में एनटीपीसी व इसकी आउटसोर्सिंग कंपनी के तीन बड़े अधिकारियों को अपराधियों ने निशाना बनाया. शनिवार की घटना ने एक बार फिर एनटीपीसी के अधिकारियों को दहशत में डाल दिया है. कई अधिकारी दबी जुबान से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. चार दिसबंर 2019 को एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी त्रिवेणी सैनिक के जीएम गोपाल सिंह की हत्या कर दी गयी थी. अपराधियों ने जीएम गोपाल सिंह की शहर के बीचो बीच जुलू पार्क मुहल्ला में शाम को गोली मार कर हत्या की गयी थी.

दूसरी घटना में नौ मार्च 2023 को बड़कागांव एनटीपीसी के ऋत्विक आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार भाष्कर की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. घटना बड़कागांव के साइट ऑफिस के पास घटी थी. मृतक शरद कुमार भाष्कर हैदराबाद के रहने वाले थे. इस घटना में उनका बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था.

17 जनवरी 2024 को एनटीपीसी के अधिकारी पर अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग की थी. यह घटना पांडु आगर टोला के पास हुई थी. इसके बाद एनटीपीसी के कर्मचारी दहशत में आ गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >