साधु के वेश में ठगी, तीन पकड़ाये

लोगों ने डेमोटांड़ से पकड़कर पुलिस को सौंपा, दो लाख बरामद

हजारीबाग. शहर के हुरहुरु मुहल्ला में साधु के वेश में एक महिला से लाखों रुपये का जेवरात लेकर तीन ठग भाग निकले. भुक्तभोगी महिला के पति अशोक पासवान को घटना की जानकारी हुई, तो मुहल्ले के कुछ लोगों को लेकर ठगों की तलाश करते डेमोटांड़ पहुंचे. इसी बीच तीनों ठग एक टोटो से डेमोटांड़ में उतरे. जिन्हें लोग पकड़कर मुफ्फसिल थाना ले गये. मुफ्फसिल पुलिस ने बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी मुकेश रजक को तीनों ठगों को सौंप दिया. पुलिस ने तीनों ठगों से करीब दो लाख रुपये बरामद किया है. पुलिस तीनों ठगों से कर रही है पूछताछ जानकारी के अनुसार हुरहुरू मुहल्ला में तीन लोग साधु के वेश में अशोक पासवान के घर पहुंचे. घर में अशोक की पत्नी थी. तीनों ठगों ने तंत्र-मंत्र से उसे घर में अधिक धन-संपत्ति की वृद्धि होने का झांसा देते हुए जेवरात निकालने के लिए कहा. महिला तीनों ठगों के झांसे में आ गयी. उसने जेवरात लाकर ठगों को थमा दिया. इसके बाद तीनों ठग जेवरात लेकर फरार हो गये. पकड़े गये तीनों ठगों से बड़ा बाजार पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >