दीपूगढ़ा में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार

20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, कार व मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग. एसपी अमन कुमार को मिली सूचना पर पुलिस ने जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के जिब्रालटर हाउस दीपूगढ़ा से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें रौशन कुमार, संदीप कुमार दांगी (दोनों ग्राम लोवागड्डा, थाना-जिला चतरा) तथा सौरभ कुमार दांगी (ग्राम चापी, थाना-शेरघाटी, जिला-गया, बिहार), वर्तमान पता ग्राम लोवागड्डा थाना-जिला चतरा शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, एक मोटरसाइकिल, एक कार बरामद किया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया था. इस संबंध में कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर उक्त तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, निशांत केरकेट्टा, वेद प्रकाश पांडेय, बिट्टू रजक शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि सौरभ कुमार दांगी के विरुद्ध पूर्व से गिद्धौर व कटकमसांडी के पेलावल ओपी में मामले दर्ज हैं.

छापेमारी में दर्जन भर नशेड़ी हिरासत में

इचाक. मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को छापेमारी की. इस दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से करीब एक दर्जन युवक हिरासत में लिये गये. ये युवक अलग-अलग टोली में थे. शक के आधार पर पुलिस ने इन युवकों से पूछताछ कर रही है. यह जानकारी थाना प्रभारी गौतम कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >