प्रशिक्षुओं को चेतावनी, 80 प्रतिशत उपस्थिति वाले परीक्षा में होंगे शामिल : प्राचार्य

नियमित रूप से क्लास नहीं करने वाले विद्यार्थियों की पहचान की गयी है.

हजारीबाग सरकारी बीएड कॉलेज हजारीबाग. शहर के राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (सरकारी बीएड कॉलेज) में कई विद्यार्थी (प्रशिक्षु) नियमित रूप से क्लास नहीं कर रहे हैं. प्राचार्य प्रवीन रंजन ने सभी प्रशिक्षुओं को नियमित रूप से क्लास करने को कहा है. उन्होंने बुधवार को पत्र जारी कर प्रशिक्षुओं को चेताया है. कहा है कि 80 प्रतिशत उपस्थिति होने वाले विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा. वहीं, परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति मिलेगी. नियमित रूप से क्लास नहीं करने वाले विद्यार्थियों की पहचान की गयी है. इसमें नौ प्रशिक्षुओं के नाम शामिल हैं. प्राचार्य ने सभी से तीन दिनों के भीतर महाविद्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य के साथ संतोषजनक जवाब मांगा है. बता दें कि शहरी क्षेत्र के झील रोड में राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (सरकारी बीएड कॉलेज) स्थित है. जहां 100 सीटें निर्धारित हैं. प्रशिक्षुओं को शिक्षित करने के लिए लगभग 14 शिक्षक (व्याख्याता) के पद स्वीकृत हैं. देशभर के विद्यार्थियों का प्रतिवर्ष एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से नामांकन हो रहा है. सत्र 2024-26 के लिए 14 अक्तूबर 2024 से कक्षाएं शुरू है. एनसीटीई के अनुसार विद्यार्थी (प्रशिक्षुओं) की नियमित रूप से उपस्थिति अनिवार्य की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >