चोरों ने दो स्कूलों के ताले तोड़ उड़ाये लाखों के सामान

नौ माह के अंदर परियोजना प्लस टू उवि को चौथी बार बनाया निशाना

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के परियोजना प्लस टू हाइस्कूल कंडसार और मिडिल स्कूल कंडसार में 14 मई की रात चोरी की घटना हुई. चोरों ने दोनों स्कूलों के दर्जनों ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में इससे पहले सितंबर, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इन घटनाओं में 10 से 15 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई थी, लेकिन अब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मिडिल स्कूल कंडसार से मिड-डे मील योजना में उपयोग होने वाला गैस सिलिंडर, वजन मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पीतल की घंटी सहित अलमारी तोड़कर कई जरूरी सामान और कागजात की चोरी की गयी है. इस संबंध में स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय से स्टेबलाइजर, ड्रिल मशीन और अन्य जरूरी सामान व दस्तावेज चोरी हुए हैं. शिक्षक आनंद कुमार राय की शिकायत पर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >