दो घरों से नकद, जेवर समेत कई सामान की चोरी

खैरा पंचायत के करमा और चेंगरा गांव में हुई चोरी की घटना

खैरा पंचायत के करमा और चेंगरा गांव में हुई चोरी की घटनाटाटीझरिया. थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत के करमा और चेंगरा गांव के दो घरों में चार मार्च की रात चोरी हो गयी. दोनों घरों से नकद समेत जेवर व बर्तन की चोरी हुई. बताया गया कि करमा निवासी श्वेता कुमारी (पति शशि राणा) अपना मायका हरहद गांव गयी थी. उसके पति दूसरे राज्य में रहते हैं. श्वेता के घर के बगल में रह रही उनके रिश्तेदार ने बुधवार की सुबह घर का ताला टूटा देखा. उन्हाेंने फोन कर इसकी सूचना श्वेता को दी. सूचना पर श्वेता पहुंची, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. बताया कि चोरों ने लगभग दो लाख का जेवर, नकद 20 हजार, कांसा और तांबा के बर्तन की चोरी की है. दूसरी घटना में चेंगरा निवासी कौशल्या देवी (पति उमेश सिंह) शादी समारोह में गयी थी. कौशल्या देवी ने बताया कि मेरे यहां से नकद 20 हजार, गहना एवं बर्तन की चोरी हुई है. सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना से एएसआई पवन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली

सड़क दुर्घटना में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गये. इनमें चंदवारा कोडरमा निवासी 40 वर्षीया काजल देवी (पति संजय पंडित), उनकी पुत्री 16 वर्षीया काली कुमारी तथा चटकरी चलकुशा निवासी 46 वर्षीय कारू सिंह (पिता सोमर सिंह) शामिल हैं. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >