हज़ारीबाग के मोरांगी स्वस्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम के घर हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हज़ारीबाग सदर बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र के सरदार चौक मुहल्ला में नगद समेत दस लाख के जेवरात की चोरी बीते रात हुई

शंकर प्रसाद

हज़ारीबाग : हज़ारीबाग सदर बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र के सरदार चौक मुहल्ला में नगद समेत दस लाख के जेवरात की चोरी बीते रात हुई. घटना मोरांगी स्वस्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम कल्याणी देवी के घर हुई. एएनएम ने बताया कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताले को तोड़ कर घर के अंदर घुसे. कमरे में रखे दो अलमीरा, सूटकेस, दीवान और बक्से को तोड़ कर उसमें रखे लगभग दस लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवर, 54 हज़ार नगद चुरा ले गए.

बेटी गई हुई थी घर

एएनएम कल्याणी देवी ने कहा कि 12 अप्रैल को सिमरारेस्ट हाउस स्थित बेटी घर गई थी. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉक डाउन था. शहर में सन्नाटा था. कल्याणी और उसके परिवार के लोग घर में ताला बंदकर गई थी. घर के सभी कमरे में चोरों ने घुसकर सामानों को बिखेर दिया.

अहले सुबह घटना की हुई जानकारी

कल्याणी देवी ने चोरी की घटना को लेकर बड़ाबाजार टीओपी में आवेदन दिया है. इसके अनुसार घटना की जानकारी मुहल्ले वासियों ने दी. वो जब घर आई तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घर के सभी मूल्यवान सामानों की चोरी कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >