आपसी विवाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

महिला को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उर्मिला देवी की मौत हो गयी.

इचाक. थाना क्षेत्र के चंपानगर नावाडीह पंचायत के कलवारा बांध टोला निवासी लालजी यादव की पत्नी उर्मिला देवी (60 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना 11 अप्रैल की है. बताया गया कि उर्मिला देवी का किसी बात को लेकर अपनी बहू के साथ झगड़ा हो गया था. इसके बाद उर्मिला देवी ने गुस्से में आकर घर में रखी कीड़ा मारने वाली दवा को खा लिया. परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो आनन फानन में महिला को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उर्मिला देवी की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramsharan

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >