हाथी ने किसान को पटक कर मार डाला

हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से विचरण कर रहा है.

हजारीबाग. सदर प्रखंड की बहेरी पंचायत स्थित चानो गांव में हाथियों के झुंड ने एक किसान को पटक कर मार डाला. उसकी पहचान 57 वर्षीय छोटू महतो (पिता सोमर महतो) के रूप में की गयी. घटना 30 जनवरी की रात करीब एक बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम चानो गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. किसान खेत पटाने के लिए रात में रुका था: बहेरी पंचायत के मुखिया पवन कुमार यादव ने बताया कि छोटू महतो गांव के बाहर मौसमी खेती करता था. खेत में ही एक छोटा सा घर बना हुआ है. उसी घर में गुरुवार की रात खेत में लगी फसल को पटाने के लिए पति-पत्नी रुके हुए थे. इसी बीच रात करीब एक बजे हाथियों का झुंड छोटू महतो के खेत में घुस गया. हाथियों ने खेत में बने घर को तोड़ दिया. छोटू महतो हाथियों को देख भागने लगा. इसी दौरान एक हाथी ने उसे पटक कर मार डाला. उसकी पत्नी किसी तरह छिप कर जान बचायी. मुखिया ने बताया कि इस गांव में हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से विचरण कर रहा है. इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गयी थी. किसानों को फसल नुकसान की जांच के लिए कर्मचारी से आग्रहण किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >