स्टेट चैंपियन हजारीबाग की बालिका टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित

64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका फुटबॉल में गुमला को हरा बनीं चैंपियन

हजारीबाग. 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में हुई. इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केबी हाइस्कूल हजारीबाग की बालिका टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में गुमला को 7-6 से हरा कर चैंपियन बनी. इस जीत के साथ हजारीबाग की टीम अब दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. इस उपलब्धि पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने टीम को सम्मानित करते हुए बेटियों की सराहना की और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग करेगा. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, एडीपीओ कौशल किशोर, खेल नोडल शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अनूप कुमार मेहता, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, सुशीला कुमारी सहित कई पदाधिकारी व कोच एवं मैनेजर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >