बरही में जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा

झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन समिति जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा गुरुवार को बरही टाउन हॉल में हुई.

बरही.

झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन समिति जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा गुरुवार को बरही टाउन हॉल में हुई. इसके अलावा विजैया, बरसोत व खोड़ाहर में भी हुई. मुख्यातिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व विकास का बेहतर काम कर रहा है. जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव व प्रखंड प्रमुख मनोज रजक ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करने के लिए स्वंय सहायता समूहों की सराहना की. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मंच का संचालन नलिता कुमारी ने किया. मौके पर जेएसएलपीएस के अध्यक्ष कविता देवी, जेबून खातून, मीना देवी, रविकांत प्रसाद, प्रियंका कुमारी, शीला देवी, मंजू देवी, छठू गोप, सुनील साहू, अब्दुल मनान वारसी, अशोक सिंह, मोतीलाल चौधरी, मनोज कुमार, कार्तिक पासवान, शशि जयसवाल, मनोज रविदास, राजदेव यादव, टिंकू केशरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >