ग्रामीणों के विरोध के बाद हटा ब्रेकर

एक सप्ताह के भीतर कई लोग बाइक से गिरकर जख्मी हो चुके थे

इचाक. दरिया-इचाक पथ पर आइलेक्स पब्लिक स्कूल के सामने मनमाना तरीके से बनाये गये दो ऊंचे ब्रेकर को ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को हटवा दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल संचालक द्वारा बनाये गये इन ब्रेकरों के कारण पिछले एक सप्ताह के भीतर कई लोग बाइक से गिरकर जख्मी हो चुके थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया. इसकी सूचना पथ निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद मेहता को दी. सूचना मिलते ही ओमप्रकाश मेहता पहुंचे और स्कूल संचालक से बातचीत कर तत्काल ब्रेकर को तोड़वा कर हटा दिया. उन्होंने कहा कि ब्रेकर काफी ऊंचा था. जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी. मौके पर महेश प्रसाद मेहता, सुनील तलवार, इंद्रदेव कुशवाहा, गंगेश्वर मेहता, मेघनाथ कुशवाहा, निर्मल प्रसाद मेहता, नरेश प्रसाद मेहता, शंकर कुशवाहा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

घायल हिरण को ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

दारू. दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी पंचायत के कनोदी गांव में एक घायल हिरण पहुंचा. ग्रामीणों के अनुसार हिरण काफी डरा-सहमा हुआ था. हिरण गुरुवार को दोपहर जंगल से भागते हुए कनोदी गांव पहुंच गया. ग्रामीणों ने घायल हिरण को वन विभाग को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >