अवैध पत्थर खदान के पानी में डूबने से किशोर की मौत

पंचरुखी तिलैया महाबर पहाड़ के पास बंद खदान में नहाने के दौरान हुआ हादसा

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचरुखी तिलैया महाबर पहाड़ के पास बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में जमा पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ग्राम धरहरा बदाही निवासी सौरभ कुमार (13 वर्ष) नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. बताया जा रहा है कि सौरभ अपने दोस्तों के साथ खदान में गया था. बच्चों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक शव को निकाला नहीं जा सका था. घर का इकलौता चिराग था सौरभ : मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसके पिता संतोष कुमार करीब 15 दिन पहले ही मजदूरी के लिए गुजरात गये हैं. घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना ने अवैध खदानों में जमा पानी से होने वाले खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >