पदमा. जेएमएम पब्लिक स्कूल पदमा में जिला स्तरीय इंटर स्कूल गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. जिसमें चौपारण के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने थर्ड हजारीबाग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर में विनर ट्रॉफी जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया. चैंपियनशिप में सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के करीब 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदक जीते. पदकों की संख्या के आधार पर विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विनर ट्रॉफी अपने नाम की. विद्यालय के आर्यन कुमार, आदर्श कुमार, अनन्या ऋतुराज, रूपम ऋतुराज, सुहानी कुमारी, पलक कुमारी, रिद्धि कुमारी, मयूरी सिन्हा समेत कई विद्यार्थियों ने खेल में भाग लेने के साथ-साथ रेफरी की भूमिका भी निभायी. उत्कृष्ट ऑफिशिएटिंग के लिए इन्हें झारखंड स्तर पर बेस्ट रेफरी का अवार्ड भी दिया गया. विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जतायी. आयोजन में विद्यालय के खेल शिक्षक राकेश रंजन और आशुतोष कुमार ने सराहनीय भूमिका निभायी. विद्यालय की गतका प्रेसिडेंट एवं मार्गदर्शक प्राचार्या रीना पांडेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी.
सुरेखा प्रकाश स्कूल ने जीता गतका चैंपियनशिप

सुरेखा प्रकाश स्कूल ने जीता गतका चैंपियनशिप
Copied link
जेएमएम पब्लिक स्कूल पदमा में आयोजन