हजारीबाग में आपसी कलह बना मौत का कारण, फारसी से वार कर युवक की हत्या

हजारीबाग के इचाक में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फारसी से किया वार. मौत के बाद इलाके में मची चीख-पुकार. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बिजय बिरहोर को किया गिरफ्तार.

इचाक (हजारीबाग): हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात फारसी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई. विवाद का कारण आपसी कलह बताया जा रहा है. घटना NH-33 के किनारे स्थित सिजुआ बिरहोर टोला की है. घटना बुधवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कारणों की जांच में जुटी हुई है.

मारपीट में तब्दील हुआ विवाद

मृतक की पहचान सुनील बिरहोर (पिता बुधन बिरहोर) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील बिरहोर और गांव के ही बिजय बिरहोर (पिता-राजकुमार बिरहोर) के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया. इसी दौरान बिजय बिरहोर ने फारसी से सुनील के माथे पर वार कर दिया, जिससे सुनील को गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: JPSC Scam पर CM हेमंत बोले- 'जांच की आंच मेरे घर तक आए तो भी न हिचकें अफसर', आज होगी छात्रों से सरकार की वार्ता

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में अचानक बहसा-बहसी शुरू हुई और कुछ ही देर में देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इसी दौरान बिजय ने फारसी से सुनील के माथे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है.

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, मुखिया रंजीत मेहता, जेएसआई नंदकिशोर दास, सुनील शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

फिलहाल इचाक पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी. घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए झगड़े का परिणाम. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की परिस्थितियों के बारे में और स्पष्ट जानकारी मिल सकती है. इस घटना के बाद सिजुआ बिरहोर टोला में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के इन जिलों में 6 से 8 अगस्त तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >